Ration Card Gramin List 2024 : राशन कार्ड की ग्रामीण लिस्ट हुई जारी, यहां से करें लिस्ट मे अपना नाम चेक

By S. Koli

Published on:

Ration Card Gramin List 2024 : जैसा की हम जानते है खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा समय-समय पर राशन कार्ड की लिस्ट जारी की जाती है, क्योंकि कई लोग ऐसे है जिनके पास राशन कार्ड नही है इसलिए वह राशन कार्ड के लिए नए आवेदन करते है। उन्ही नए लोगो के नाम इस लिस्ट मे शामिल किया जाता है और बाद मे उन्हे भी राशन कार्ड प्राप्त होता है जिससे वह सरकार द्वारा दी जाने वाले खाद्य सामग्री का लाभ ले सकते है। यदि आप भी उन नागरिकों मे से है जिन्होने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था तो आपको इसकी ग्रामीण लिस्ट मे जरूर अपना नाम चेक करना चाहिए।

भारत सरकार हर महीने राशन कार्ड की ग्रामीण और शहरी लिस्ट जारी करती है, इसलिए अभी सरकार ने इसकी ग्रामीण लिस्ट को ही जारी किया है यदि आप भी ग्रामीण क्षेत्र के निवासी है और राशन कार्ड के लिए आवेदन कर रखा है तो आप इस आर्टिकल मे अंत मे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके बड़ी ही आसानी से राशन कार्ड की ग्रामीण लिस्ट मे अपना नाम चेक कर सकते है।

Trending Now

Ration Card Gramin List क्या है?

भारत देश मे राशन कार्ड की उपयोगिता इसके नाम से काफी ज्यादा है, क्योंकि यह दस्तावेज़ पात्र व्यक्तियों को न केवल फ्री मे राशन उपलब्ध कराता है, बल्कि इसके माध्यम से देश के गरीब लोगो को कई कल्याणकारी योजनाओ से भी जोड़ा जाता है। जैसे – प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, फ्री शौचालय योजना, बिजली बिल माफी योजना आदि। इसलिए गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोगो के लिए राशन कार्ड काफी काम का दस्तावेज़ है।

आज के समय मे ऐसा भी देखा गया है की अपात्र लोगो ने भी अपने परिवार का BPL राशन कार्ड बनवा रखा है जिस कारण पात्र लोगो को इसका लाभ नही मिल पाता है। इसी कारण सरकार हर महीने राशन कार्ड की नई लिस्ट जारी करती है जिसमे न सिर्फ नए लोगो के नाम शामिल किए जाते है, बल्कि अपात्र लोगो के नाम राशन कार्ड सूची से भी हटाएं जाते है।

राशन कार्ड धारकों को नहीं मिलेगा राशन जल्द से जल्द कराएं ई केवाईसी

Ration Card Gramin List 2024 Overview

आर्टिकल का नाम Ration Card Gramin List 2024
वर्ष 2024
उद्देश्य गरीब परिवारों को फ्री राशन प्रदान करना
लाभार्थी देश के आर्थिक रूप से गरीब परिवार
आधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें 

Ration Card Gramin List मे किन-किन लोगो का नाम शामिल किया गया है?

1. जो व्यक्ति भारतीय नागरिकता रखते है।

2. जिन परिवारों को वार्षिक आय 2 लाख रुपए से अधिक नही है अथार्थ वह गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी मे आते है।

3. जिनका नाम किसी दूसरे राशन कार्ड मे शामिल नही है।

4. जिनके परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता न हो।

5. जिन्होने ऑफलाइन माध्यम से सभी वैध दस्तावेजो के साथ आवेदन किया था।

Mudra Loan Yojana बिजनेस के लिए 10 लाख रूपये तक का लोन लें आसान शर्तों में

Ration Card Gramin List मे अपना नाम कैसे चेक करें?

यदि आप भी राशन कार्ड की ग्रामीण लिस्ट मे अपना नाम देखना चाहते है तो आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को अंत तक फॉलो करना होगा।

1. राशन कार्ड की ग्रामीण लिस्ट मे अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको नेशनल फूड सिक्योरिटी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपके सामने उस वेबसाइट का होम पेज़ ओपन हो जाएगा।

3. अब आपको उस होम पर Ration Card नाम से एक लिंक मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।

4. अब आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे जिनमे से आपको Ration Card Details On State Portals पर क्लिक कर देना है।

5. इसके बाद आपको अपने राज्य का चयन करना है।

6. राज्य का चयन करने के बाद आपके सामने अपने राज्य की खाद्य एंव रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट खुल जाएगी।

7. अब आपको उस वेबसाइट के होम पेज़ पर ‘राशन कार्ड की पात्रता सूची’ का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।

8. अब आपके सामने सभी जिलो की लिस्ट आज जाएगी जिसमे से आपको अपने जिले का चयन करना है।

9. फिर आपको अपने नगरीय क्षेत्र या ब्लॉक का चयन करके अपने गांव को चुनना है।

10. इसके बाद आपने गांव से संबधित राशन डीलर के नाम पर क्लिक करना है।

11. अब आपके सामने अपने गांव से संबधित सभी लोगो के नाम की सूची आ जाएगी जिसमे आप अपना नाम देख सकते है।

मात्र 2 मिनट में अपना ई राशन कार्ड डाउनलोड करने का तरीका जानिए

Ration Card Gramin List मे अपना नाम देखने के बाद राशन कार्ड को कैसे डाउनलोड करें?

यदि आपका नाम इस सूची मे आ जाता है तो आप इस प्रक्रिया को फॉलो करके अपने राशन कार्ड को डाउनलोड कर सकते है।

1. ऊपर दिये गए तरीके से आपको अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचना है।

2. फिर आपको उस वेबसाइट के होम पेज़ पर ‘राशन कार्ड देखें या राशन कार्ड की सूची देखें’ का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।

3. क्लिक करने के बाद आपको मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करनी है और Search के बटन पर क्लिक कर देना है।

4. अब आपके सामने अपना राशन कार्ड आ जाएगा जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते है या उसका स्क्रीनशॉट भी ले सकते है।

Leave a Comment