Atal Vayo Abhyuday Yojana 2024 : भारत सरकार के द्वारा वृद्ध नागरिकों को समाज में न्याय एवं सम्मान देने के लिए अटल वयो अभ्युदय योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से वृद्ध नागरिको को समाज में रहने के लिए स्थान के साथ भोजन एवं रहने की व्यवस्था की गई है। इसी के साथ विकलांग एवं अपंग वृद्ध नागरिकों को उपकरण देने की भी सुविधा है। जिससे वह विकलांगता के अभाव को दूर करने में संभव भूमिका निभा सकते हैं।
इस योजना के संचालित होने पर वृद्ध नागरिकों को समाज में सशक्त बनाया जा सकेगा। जिससे कि उन्हें जीवन यापन करने के लिए किसी भी अन्य व्यक्ति पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी। इस लेख में हम आपको अटल वयो अभ्युदय योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने वाले हैं। जिसके माध्यम से आप इस योजना के बारे में विस्तार से जान पाएंगे।
Trending Now
Atal Vayo Abhyuday Yojana क्या है?
अटल वयो अभ्युदय योजना को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार वृद्धो के लिए वृद्ध ग्रहों का निर्माण कर रही है, जिसमें वह घर से बेघर होने पर रह सकते हैं। दरअसल आपकी जानकारी कि यह बताने की साल 1951 के मुकाबले धीरे-धीरे वृद्धो की संख्या में वृद्धि हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण चिकित्सा है, क्योंकि एक आंकड़े के अनुसार साल 1951 में वृद्धो की संख्या 1.98 करोड़ थी, जो कि साल 2026 तक 17.3 करोड़ होने का अनुमान है।
दरअसल वृद्धों की संख्या बढ़ने के कारण घरों में वृद्धो को रखने के लिए अभाव देखा गया है। जिसके कारण सरकार इन वृद्धों के लिए वृद्ध ग्रहों का निर्माण कर रही है। इसी के साथ आपको बता दें की इस योजना के माध्यम से विकलांग वृद्धो के लिए उपकरणों की सुविधा की गई है। जिससे कि वह विकलांगता के अभाव से दूर हो सकेंगे। इस योजना के माध्यम से बुजुर्गों द्वारा दिए गए अमूल्य कल्याण को सरकार समावेशन के रूप में सुनिश्चित करेगी।
अटल वयो अभ्युदय योजना का उद्देश्य
सरकार की इस योजना के माध्यम से वृद्धो को समाज में सम्मान एवं सम्मानजनक दृष्टि के रूप में देखा जाना ही मूल उद्देश्य है। इसी के साथ वृद्धो के न्याय के लिए सरकार ने सुविधा दी है, जिससे कि समाज में उनके साथ अन्याय न हो सके। दरअसल यह योजना वृद्धो को सशक्त एवं शक्तिशाली बनाने का कार्य कर रही है। इसी के साथ योजना के माध्यम से समाज में वृद्धों द्वारा किए गए कल्याणकारी कार्यों को प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।
यह योजना वृद्धों को गृह सुविधा के साथ-साथ वित्तीय सुविधा भी प्रदान करती है, जिसका लाभ लाभार्थी बुजुर्गों को वृद्ध घरों के माध्यम से दिया जाता है। दरअसल इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा बहुत से प्रोग्राम चलाए जाते हैं, जिन प्रोग्राम के माध्यम से बुजुर्गों को अलग-अलग रूप से सहायता मिलती है। इससे बुजुर्गों को किसी भी सुविधा के लिए अपने घर एवं अन्य लोगों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होती।
अब देश के सभी वरिष्ठ नागरिक पेंशन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं, जानें कैसे?
Atal Vayo Abhyuday Yojana के लाभ
- अटल वयो अभ्युदय योजना भारत में वृद्ध नागरिकों के कल्याण और संप्रदाय के लिए सरकारी पुष्टि प्रदान करती है।
- इस योजना के माध्यम से सरकार वृद्ध नागरिकों को वित्तीय, स्वास्थ्य एवं सामाजिक आवश्यकताओं का लाभ देती है।
- इसी के साथ इस योजना के माध्यम से वृद्धि को एकजुट किया जा सकेगा और उनकी भागीदारी के महत्व को भी प्रोत्साहन दिया जा सकेगा।
- इसी के साथ इस योजना के माध्यम से वृद्ध नागरिकों को राष्ट्र के प्रति अमूल्य योगदान में सम्मान और संतुष्टी का जीवन हासिल हो सकेगा।
- सरकार योजना के माध्यम से विकलांग एवं अपंग नागरिकों को उपकरण प्रदान करती है।
इन अस्पतालों में मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, यहां देखें लिस्ट
Atal Vayo Abhyuday Yojana की विशेषताएं
- इस योजना के द्वारा वृद्ध नागरिकों को ग्रहों के साथ वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाने की सुविधा है।
- इस योजना के लाभ से देश के लगभग डेढ़ लाख से अधिक वृद्ध नागरिक वृद्ध ग्रहों में निवास कर रहे हैं।
- इसी के साथ हाल ही के कुछ विगत वर्षों में इस योजना के माध्यम से लगभग 288.08 करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया है।
- इसके अलावा इस योजना से संबंधित तीन वित्तीय संस्थाओं द्वारा लगभग 140.3 करोड रुपए का योगदान दिया गया है।
- इस योजना से संबंधित 130 शिवरों में 1,57,514 एजेंसियों में कुल लगभग 8,48,841 उपकरण दिए गए हैं।
Atal Vayo Abhyuday Yojana हेतु पात्रता
- इस योजना के लाभ हेतु नागरिक भारत का निवासी होना चाहिए।
- इसी के साथ नागरिक वृद्धावस्था से संबंधित होना चाहिए।
- इस योजना हेतु विकलांग/अपंग नागरिक भी मान्य हैं।
- इस योजना के लाभ हेतु वृद्ध नागरिक गरीबी रेखा के अंतर्गत होने चाहिए या फिर उनकी आय 15 हजार रुपए प्रतिमाह होनी चाहिए।
PM Mudra Loan Yojana बिजनेस के लिए 10 लाख रूपये तक का लोन लें
अटल वयो अभ्युदय योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- वृद्ध प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट
अटल वयो अभ्युदय योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया
- इस योजना का लाभ लेने के लिए वृद्ध नागरिक को योजना से संबंधित अपने नजदीकी क्षेत्र के कार्यालय में जाना होगा।
- इस कार्यक्रम में अधिकारियों से योजना का लाभ लेने से सम्बंधित जानकारी लेनी होगी।
- इसी के साथ अधिकारियों द्वारा आपके दस्तावेजों की जानकारी चाहिए होगी।
- जिससे आपको दस्तावेजों की जानकारी दे देनी है।
- इसके बाद अधिकारियों द्वारा जानकारी की पुष्टि की जाएगी।
- जिसके पश्चात वृद्ध नागरिकों को योजना का लाभ प्राप्त हो जाएगा।