सरकारी नियमों के अनुसार अब अन्य दस्तावेजों की तरह ही जन्म प्रमाण पत्र को भी लगभग हर सरकारी कार्यों में अनिवार्य कर दिया गया है। इस दस्तावेज की अनिवार्यता के चलते सभी अभिभावकों के लिए सचेत कर दिया गया है कि वह अपने बच्चों के जन्म के साथ ही उनकी जन्म प्रमाण पत्र बनवा ले।
सरकार की इसी चेतावनी के चलते अब जो बच्चे सरकारी अस्पतालों में जन्म लेते हैं उनके जन्म प्रमाण पत्र तुरंत ही तैयार किए जाने लगे हैं। इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकार के द्वारा ऑनलाइन सुविधा को जारी कर दिया गया है ताकि जो अभिभावक जन्म के दौरान जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवा पाए हैं वे बाद में भी इसे तैयार करवा पाए।
Trending Now
अगर आप भी उन्हें अभिभावकों में से हैं जो अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र किसी भी कारण वर्ष जन्म के समय तैयार नहीं करवा पाए हैं तो आपके लिए अभी ऑनलाइन सुविधा के जरिए जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन दे देना चाहिए।
Birth Certificate Apply Online
अगर आप जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में सुविधा चाहते हैं तो इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई वाला विकल्प सबसे सही साबित होगा। जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने पर किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने वाली है और ना ही अब अभिभावकों के लिए किसी प्रकार का अधिक खर्च करना होगा।
बताते चलें कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया काफी सराहनीय है जिसके चलते अब किसी भी डिजिटल डिवाइस के द्वारा अभिभावक स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं तथा बहुत ही कम दिनों में जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र में दी गई जानकारी
जन्म प्रमाण पत्र में बच्चों का निम्न विवरण और लिखित होता है।-
- बच्चों का नाम
- अभिभावक का नाम
- अभिभावक के आधार नंबर
- मूल जाति
- जन्म का समय
- जन्म स्थान का नाम
- जिला
- गांव या शहर
- पंजीकरण संख्या
- पंजीकरण की तारीख
- सरकारी सील
- लिंग इत्यादि।
जन्म प्रमाण पत्र
अगर आप जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई करते हैं तो सरकारी सुविधा के अनुसार आवेदन के अधिकतम एक सप्ताह या 15 दिनों के भीतर जन्म प्रमाण पत्र को आपके स्थाई पत्र पर डिलीवर कर दिया जाएगा। यह कार्य पोस्ट ऑफिस विभाग के द्वारा किया जाता है जिसके लिए आवेदक से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है।
जन्म प्रमाण पत्र के लाभ
समय अनुसार जन्म प्रमाण पत्र बनवा लेने पर निम्न सुविधाए मिल पाती है।-
- जन्म प्रमाण पत्र बन जाने पर नवजात बच्चे के लिए नई पहचान मिल पाती है।
- इसकी सहायता से बच्चों के लिए सरकारी सुविधा भी तत्कालीन रूप से प्रदान की जाती हैं।
- जन्म प्रमाण पत्र बन जाने पर बच्चों के आंगनवाड़ी टीकाकरण संबंधी कार्य भी संपन्न हो पाते हैं।
- बच्चों के प्रारंभिक एडमिशन तथा अन्य शैक्षिक कार्यों के लिए जन्म प्रमाण पत्र काफी सुविधाजनक दस्तावेज है।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन शुल्क
जन्म प्रमाण पत्र की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत सामान्य शुल्क को भी लागू किया गया है जो समय अवधि के हिसाब से भुगतान करना होता है। बता दें कि अगर जन्म के 1 महीने बाद आवेदन होता है तो ₹10 का शुल्क ,6 महीने बाद आवेदन करते हैं तो 25 से 30 रुपए तक का शुल्क इसके अलावा अगर 1 साल के बाद आवेदन किया जाता है तो ₹60 तक का अधिकतम शुल्क लगा सकता है।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की विधि इस प्रकार चरण बद्ध है।-
- सबसे पहले डिवाइस में इसकी आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाते हुए जन्म प्रमाण पत्र के अप्लाई ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अगले ऑनलाइन पेज में मुख्य जानकारी की मदद से सिंग इन करना होगा।
- यह प्रक्रिया पूरी होते ही अब लॉगिन करें एवं जन्म प्रमाण पत्र के फार्म तक पहुंचे।
- इस फॉर्म में पूरी जानकारी भरते हुए अभिभावक तथा बच्चे के मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करें।
- इसके बाद सबमिट बटन की सहायता से इस फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।
- सबमिट करते ही जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन सफल हो जाएगा।
My name is S. Koli, and I am an experienced operator at the Jan Sewa Kendra (CSCs). For the past 7 years, I have been working on online form filling and providing the latest information about government jobs and schemes to the general public. Currently, I am working with platforms like SDSCW-JP and others.