Government Schemes Sarkari Yojana
S. Koli

Maiya Samman Yojana Diwali Bonus: दिवाली पर महिलाओं को मिलेंगे ₹4000 की सहायता राशि, यहाँ देखें पूरी जानकारी

Maiya Samman Yojana Diwali Bonus: जैसा कि आप सभी को पता होगा कि झारखंड सरकार द्वारा शुरू किए गए मईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की सभी लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि दी जा रही है। कुछ दिनों में दिवाली का त्यौहार आने वाला है और इस दिवाली पर महिलाओं को कुछ खास उपहार मिलने वाला है।

अगर आप भी मैया सम्मान योजना का लाभ ले रही है तो हम आपको बताना चाहेंगे कि सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को दिवाली पर ₹4000 की सहायता राशि दी जाएगी। यह आर्थिक सहायता राशि किन महिलाओं को मिलेगा और कब मिलेगा? इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा।

Trending Now

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना क्या है

झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत हर महीने लाभार्थी महिलाओं को ₹1000 की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाती है। इस योजना का लाभ राज्य की 21 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक की महिलाओं को दिया जाएगा।

झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के तहत अब तक तीन किस्तें जारी की जा चुकी है जिसके तहत राज्य की महिलाओं को ₹3000 का लाभ मिल चुका है और अब चौथी किस्त की बारी है जो महिलाओं को जल्द ही मिलने वाला है। इस बार दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए सरकार द्वारा जल्दी ही किस्त जारी की जाने वाली है।

Maiya Samman Yojana Diwali Bonus – महिलाओं को मिलेगा ₹4000 का उपहार

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की लाखों महिलाओं ने आवेदन किया है और 48 लाख से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। जैसा कि आप सभी जानते हैं की इस योजना के तहत अब तक महिलाओं को तीन किस्ते मिल चुकी है और अब चौथी किस्त की बारी है। लेकिन बहुत सी महिलाओं को अभी तक तीन किस्तों का लाभ नहीं मिला है क्योंकि उन्होंने काफी देर से योजना में आवेदन किया था।

इसलिए सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जिन महिलाओं को भी तीन किस्तों का लाभ नहीं मिला है उन्हें सरकार पिछले तीन किस्तों के साथ चौथी किस्त का लाभ दिया जाएगा। यानी सरकार द्वारा चार किस्ते एक साथ दी जाएगी जिसमें ₹4000 महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होगी। यह उन महिलाओं को मिलेगा जिन्हें अभी तक तीन किस्तें नहीं मिली है। जिन महिलाओं को तीन किस्तों का लाभ मिल चुका है उन्हें ₹1000 की सहायता राशि चौथी किस्त दी जाएगी।

5वीं किस्त में सभी महिलाओं को मिलेंगे ₹2500 की आर्थिक सहायता, जल्दी देखें

मईयां सम्मान योजना की चौथी किस्त कब मिलेगी

झारखंड राज्य की सभी लाभार्थी महिलाओं को हम बताना चाहेंगे कि सरकार द्वारा दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि छठ पर्व से पहले ही सभी महिलाओं के खाते में चौथी किस्त भेज दी जाएगी। इसलिए आपको अब और अधिक इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है जल्दी ही सभी महिलाओं के खाते में चौथी किस्त की राशि ₹1000 से ₹4000 तक भेज दी जाएगी।

मईयां सम्मान योजना की पांचवी किस्त में मिलेंगे ₹2500

झारखंड राज्य की सभी महिलाओं के लिए यह बहुत ही बड़ी खुशखबरी है कि सरकार द्वारा मईयां सम्मान योजना की राशि में बढ़ोतरी की गई है। झारखंड सरकार द्वारा यह ऐलान किया गया है कि दिसंबर में मिलने वाली पांचवी किस्त में महिलाओं को ₹2500 का लाभ दिया जाएगा और इसके बाद मिलने वाली हर किस्त यानी हर महीने महिलाओं को ₹2500 ही दिए जाएंगे। पहले महिलाओं को ₹1000 की राशि मिलती थी अब इस राशि में सरकार द्वारा ₹1500 की बढ़ोतरी की गई है जो की महिलाओं के लिए बहुत ही ज्यादा खुशी की बात है।

Leave a Comment