MP Ration Card List 2024: जानिए कैसे देखें और आवेदन करें यदि आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं और आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है, लेकिन आपको सूची के बारे में जानकारी नहीं है, तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है। मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में राशन कार्ड की सूची जारी की है। यह उन लोगों के लिए खुशी की बात है जिन्होंने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है, क्योंकि अब वे आसानी से अपनी नाम की पुष्टि कर सकते हैं।
यदि आपको राशन कार्ड की सूची देखना नहीं आता, तो भी चिंता की कोई बात नहीं है। इस लेख में हम आपको ‘MP Ration Card List 2024‘ को कैसे देखें, इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही, यदि आपने अभी तक राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है, तो भी आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं है। हम आपको आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे। इस पूरी जानकारी के लिए कृपया इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Trending Now
MP Ration Card List 2024: Overview
योजना का नाम | राशन कार्ड योजना |
संबधित विभाग | MP खाध्य आपूर्ति विभाग |
लाभार्थी | मध्यप्रदेश राज्य के लोग |
उद्देश्य | कम मूल्य पर राशन देना |
आधिकारिक वेबसाइट | samagra.gov.in |
MP Ration Card List 2024: MP राशन कार्ड के प्रकार
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा तीन प्रकार के राशन कार्ड जारी किए गए है, जो की अलग-अलग रंग के है मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वहां के नागरिकों के लिए जारी किए गए राशन कार्ड कुछ इस प्रकार है –
1. BPL राशन कार्ड – जो भी लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करते है, उनके लिए BPL राशन कार्ड जारी किए जाते है। जिनकी सालाना इनकम 10000 रुपए से कम होती है, इस राशन कार्ड का रंग नीला, लाल व गुलाबी होता है।
2. APL राशन कार्ड – यह राशन कार्ड गरीबी रेखा से ऊपर जीवन-यापन करने वाले परिवारों के लिए जारी किए जाते है। इस राशन कार्ड का रंग नारंगी होता है। ऐसे परिवारों की सलाना इनकम 1 लाख तक होती है।
3. AAY राशन कार्ड – BPL परिवारों से भी निम्न स्तर पर जीवन-यापन करने वाले परिवारों के लिए यह राशन कार्ड जारी किया जाता है, और इस राशन कार्ड का रंग पीला होता है।
MP Ration Card List 2024: के लाभ
राशन कार्ड के लाभ निम्नलिखित है –
1. इस राशन से आपको हर महीने सरकार द्वारा गेंहू, चावल, व मिट्टी तेल (केरोसिन) आदि पर सब्सिडी भी दी जाती है, जो की बाज़ार के मूल्य से काफी कम होती है।
2. इस राशन कार्ड का उपयोग आप बैंक खाता खोलने के प्रमाण पत्र के रूप मे भी काम मे ले सकते है।
3. इस राशन कार्ड को आप पहचान पत्र के रूप मे राशन कार्ड से बिजली कनेकशन, बैंक खाता व गैस कनेकशन लेने के काम मे भी ले सकते है।
MP Ration Card List 2024: राशन कार्ड बनवाने के लिए जरूरी पात्रता
1. राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास पहले से कोई राशन कार्ड नही होना चाहिए।
2. आवेदक मध्यप्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
3. परिवार का नवविवाहित जोड़ा अपना अलग राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्र है।
4. घर मे जन्मे बच्चे का नाम राशन कार्ड सूची मे दर्ज करने के लिए पात्र है।
MP Ration Card List 2024: राशन कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज़
1. परिवार के सभी सदस्यो का राशन कार्ड
2. पहचान पत्र
3. वॉटर आईडी
4. पैन कार्ड
5. बिजली का बिल
6. परिवार के मुखिया का पासपोर्ट फोटो
MP Ration Card List 2024: आवेदन प्रक्रिया
यदि आपने अभी तक अपना राशन कार्ड नही बनवाया है, तो आप इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है –
1. आवेदन के लिए सर्वप्रथम मध्यप्रदेश समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://rationmitra.nic.in/ पर जाना होगा।
2. अब आपको उस वेबसाइट पर समग्र आईडी बनानी होगी।
3. और समग्र आईडी बनाते समय ही आपको अपने परिवार के सदस्यो के नाम भी एड करने होगे।
4. आईडी बन जाने के बाद आपको एक नया समग्र BPL कार्ड बनाने के लिए पंजीकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
5. वेबसाइट पर जाने के बाद आपको ऑनलाइन आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
6. इसके बाद आपके सामने इसका फॉर्म खुल जाएगा जिसमे आपको मांगी गयी सभी जानकारियां भरनी होगी।
7. इसके बाद आपको अपनी अपने परिवार के मुखिया की पासपोर्ट साइज़ फोटो अपलोड करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
8. इसके बाद आपको पंजीकरण संख्या मिल जाएगी, और आने वाली राशन कार्ड सूची मे आपका नाम भी आ जाएगा।
MP Ration Card List 2024: सूची मे अपना नाम कैसे देखे ?
1. सबसे पहले आपको समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. वेबसाइट के होम पेज़ पर आपको ‘MP Ration Card List 2024’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपने जिले का नाम, ग्राम पंचायत व राशन कार्ड के प्रकार का चयन करना होगा।
4. चयन करने के बाद आपको केप्चा भरके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
5. अब आपके सामने आपके क्षेत्र की सूची आ जाएगी जिसमे आप अपना नाम आसानी से देख सकते है।
इन सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप बड़ी ही आसानी से अपने क्षेत्र की राशन कार्ड सूची 2024 को देख सकते है।
Hi ! my name is subham sen, i completed my graduation from University of Delhi , staying with my friends home place west bengal.